• Tue. Mar 10th, 2026

हरियाणवी क्वीन का वायरल गुस्सा – “बहू–बेटी की उम्र की हूँ, लाइन पार मत करो” – इंटरनेट पर फैंस का सपोर्ट उमड़ा

Swaraj Times Desk: हरियाणा की मशहूर डांसर और एक्ट्रेस प्रांजल दहिया एक बार फिर चर्चा में हैं। हालांकि, इस बार न तो किसी नए सॉन्ग के रिलीज़ की वजह से और न ही किसी शानदार डांस वीडियो के चलते – बल्कि वजह है उनका लाइव स्टेज पर भड़का गुस्सा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रांजल दहिया एक लाइव शो में परफॉर्म कर रही थीं, जहां मंच के ठीक सामने मौजूद कुछ दर्शक लगातार शोर मचा रहे थे और कथित तौर पर उनके साथ बदतमीजी की कोशिश कर रहे थे। स्थिति बिगड़ते देख प्रांजल ने परफॉर्मेंस रोक दी और माइक्रोफोन से ही भीड़ को फटकार लगाते हुए कहा –

“आपकी भी बहू–बेटी है… और ताऊ, तेरी छोरी की उम्र की हूँ मैं। थोड़ा कंट्रोल में रहो। जैकेट वाले, तुम्हें ही बोल रही हूँ। सर, स्टेज पर मत आओ – हमारी परफॉर्मेंस अभी बाकी है।”

उनके यह बोलने के बाद आसपास मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने भी भीड़ को पीछे हटने को कहा। वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते ही फैंस दो हिस्सों में बंट गए –
कुछ ने कहा “प्रांजल ने बिल्कुल सही किया, कलाकार खिलौना नहीं”,
जबकि कुछ ने इसे “घमंड” करार देने की कोशिश की।

फैंस का सपोर्ट –

हालांकि, सोशल मीडिया ट्रेंड साफ दिखाता है – अधिकांश दर्शक प्रांजल के समर्थन में खड़े दिखे। एक यूजर ने लिखा –

“लाइव शो में लड़की अकेली स्टेज पर होती है, गलत व्यवहार को रोकना जरूरी है।”
दूसरे ने लिखा –
“इंडिया में कलाकारों के प्रति मानसिकता बदलनी होगी।”

कौन हैं प्रांजल दहिया?

प्रांजल दहिया आज हरियाणवी म्यूजिक जगत का बड़ा नाम हैं।
उन्होंने टिक–टॉक पर वीडियो बनाकर अपनी पहचान बनाई और जल्द ही हरियाणवी गानों का चेहरा बन गईं।
उनका गाना “52 गज का दामन” सुपरहिट साबित हुआ, जिसने उन्हें घर–घर में पहचान दिलाई।
इसके बाद “बालम थानेदार”, “जिप्सी”, “नाचूंगी डीजे फ्लोर पर” और “चमक धूप की” जैसे गानों ने उनकी लोकप्रियता को कई गुना बढ़ाया।

वायरल वीडियो के बाद आयोजकों पर भी सवाल उठने लगे हैं – सुरक्षा व्यवस्था क्यों ढीली थी? क्या महिला कलाकारों के लिए ज्यादा प्रोटेक्शन जरूरी है?
अब देखना होगा – क्या यह घटना लाइव शो में सुरक्षा मानकों पर नई बहस खड़ी करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *