• Fri. Mar 13th, 2026

2012 में SUV मार्केट बदलने वाली Duster अब फिर मचाने आ रही धमाल
नया डिज़ाइन, ADAS सेफ्टी और कनेक्टेड टेक फीचर्स के साथ

Swaraj Times Desk: भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में कॉम्पैक्ट और मिड–साइज़ SUV सेगमेंट में सबसे कड़ी टक्कर देखने को मिलती है। ऐसे समय में Renault India ने ग्राहकों के उत्साह को दोगुना करते हुए अपनी आइकॉनिक SUV Duster की वापसी का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर टीज़र वीडियो जारी किया है, और बताया है कि नई जनरेशन Renault Duster भारत में 26 जनवरी 2026 को लॉन्च होगी। यही वह मॉडल है जिसने 2012 में भारतीय SUV मार्केट को बिल्कुल नई दिशा दी थी और अब लगभग एक दशक बाद यह नया रूप, नई तकनीक और एडवांस सेफ्टी के साथ वापसी करने के लिए तैयार है।


टीज़र से मिला डिजाइन का पहला संकेत और भी बोल्ड, और भी मॉडर्न

टीज़र में नई Duster के रियर सेक्शन की झलक दिखाई गई है। सबसे ध्यान खींचने वाली चीज़ है कनेक्टेड LED टेललैंप, जो इसे इंटरनेशनल मॉडल से भी स्टाइल के लिहाज से अलग और फ्यूचरिस्टिक बनाते हैं।
साथ ही इसमें दिखी –

  • हाई–माउंटेड रूफ रेल्स
  • LED DRLs
  • रग्ड बॉडी क्लैडिंग
    इसे पहले से ज्यादा प्रीमियम और एग्रेसिव SUV लुक देती हैं। नई Duster अपने पुराने DNA – रग्डनेस, हाई ग्राउंड क्लीयरेंस और SUV स्टांस को बरकरार रखते हुए लक्ज़री टच भी पेश करती नजर आएगी।

फीचर्स – इस बार टेक्नॉलजी होगी असली USP!

कम्फर्ट और फीचर्स के मामले में Duster इस बार बड़ा अपडेट लेकर आएगी। उम्मीद है कि इसमें मिलने वाले फीचर्स कुछ ऐसे होंगे:

  • 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, वायरलेस Android Auto / Apple CarPlay
  • 7 इंच फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
  • पैनोरमिक सनरूफ (संभावना मजबूत)
  • वायरलेस मोबाइल चार्जर
  • 6–स्पीकर Arkamys साउंड सिस्टम
  • वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
  • एम्बिएंट लाइटिंग
  • कीलेस एंट्री व पुश–स्टार्ट बटन
  • पावर ड्राइवर सीट
    इन फीचर्स के दम पर Duster अब सिर्फ ‘रफ एंड टफ SUV’ नहीं, बल्कि एक प्रीमियम फैमिली–फ्रेंडली SUV भी बनने जा रही है।

सेफ्टी – अब स्टैंडर्ड मिलेंगे 6 एयरबैग, ADAS भी हो सकता है शामिल

नई Duster को भारत के नए सुरक्षा मानकों के हिसाब से डिजाइन किया जा रहा है। संभावना है कि इसमें स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स होंगे:

  • 6 एयरबैग्स (सभी वेरिएंट में)
  • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC)
  • 360° कैमरा
  • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम
  • ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर
  • एडवांस ड्राइवर असिस्ट सिस्टम्स (ADAS – लेन असिस्ट, ऑटो ब्रेकिंग, ब्लाइंड स्पॉट अलर्ट)
    अगर ADAS फीचर मिलता है, तो Duster अपने सेगमेंट में सुरक्षा के लिहाज से टॉप–कॉम्पटीटर साबित हो सकती है।

इंजन, कीमत और मुकाबला – किसे टक्कर देगी Duster?

हालांकि इंजन की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है, लेकिन माना जा रहा है कि भारत में इसे पेट्रोल इंजन विकल्प के साथ ही पेश किया जाएगा।
• कीमत – शुरुआती एक्स–शोरूम कीमत करीब ₹10 लाख होने का अनुमान
• लॉन्च के बाद मुकाबला होगा –

  • Hyundai Creta
  • Kia Seltos
  • Maruti Grand Vitara
  • Toyota Urban Cruiser Hyryder
  • Volkswagen Taigun
  • Skoda Kushaq
  • Honda Elevate

यानी Duster का लक्ष्य वही सेगमेंट है जो आज सबसे ज्यादा बिकता है – और सबसे ज्यादा प्रीमियम भी।


मार्केट में फिर लौट रहा एक “आइकॉन”

Renault का यह री–एंट्री फैसला बताता है कि कंपनी भारत में SUV बिजनेस को फिर से गंभीरता से पकड़ने की कोशिश कर रही है और अगर Duster पुराने भरोसे नए टेक्नोलॉजी की ताकत के साथ आती है… तो Creta–Seltos की बादशाहत को पहली बार असली चुनौती मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *