• Sun. Mar 8th, 2026

इंस्टाग्राम पर दिखी नई जोड़ी की पहली झलक, प्रियंका गांधी ने बचपन की दोस्ती को बताया सबसे बड़ी ताकत

Swaraj Times Desk: कांग्रेस महासचिव Priyanka Gandhi Vadra और उद्योगपति Robert Vadra के बेटे Rehan Vadra की सगाई के बाद अब पहली तस्वीर सामने आ गई है। 29 दिसंबर 2025 को रेहान वाड्रा ने अपनी लंबे समय से गर्लफ्रेंड रहीं Aviva Baig के साथ सगाई की थी, जिसकी पुष्टि अब सोशल मीडिया पोस्ट से हो गई है।

रेहान वाड्रा ने इंस्टाग्राम पर अवीवा के साथ पहली तस्वीर शेयर की, जिसके बाद शादी को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लग गया। तस्वीर में दोनों बेहद खुश और सहज नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर फैंस और शुभचिंतकों ने जमकर प्यार लुटाया।

इस मौके पर पिता रॉबर्ट वाड्रा ने भावुक प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मेरे बेटे को उसकी जीवनसंगिनी मिल गई है। मेरी दुआएं हमेशा उनके साथ हैं। ईश्वर करे उनका जीवन प्यार, सम्मान और साथ से भरा रहे।”

वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दोनों को आशीर्वाद देते हुए लिखा कि वे बचपन से सबसे अच्छे दोस्त रहे हैं और हमेशा एक-दूसरे का सम्मान करते रहें।

रेहान–अवीवा की यह सगाई अब राजनीतिक गलियारों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *