दो दिनों में 65 करोड़ पार! रिपब्लिक डे वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ की सुनामी
Swaraj Times Desk: सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म Border 2 रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर आग उगल रही है. देशभक्ति, इमोशन और दमदार एक्शन से भरपूर इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है. थिएटरों के बाहर लंबी कतारें और हाउसफुल बोर्ड इस बात का सबूत हैं कि ‘बॉर्डर 2’ ने आते ही गेम पलट दिया है. सिर्फ दो दिनों में ही फिल्म ने 65 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है और कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.
Day 2 Box Office Collection ने उड़ाए होश
ट्रेड वेबसाइट Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बॉर्डर 2’ ने दूसरे दिन करीब 35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इससे पहले फिल्म ने ओपनिंग डे पर लगभग 30 करोड़ रुपये की शानदार शुरुआत की थी. इस तरह दो दिनों में कुल कमाई 65 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच चुकी है.
हालांकि दूसरे दिन के आंकड़े अभी आधिकारिक तौर पर फाइनल नहीं हुए हैं, लेकिन ट्रेड पंडितों का मानना है कि फाइनल नंबर इससे भी बेहतर हो सकते हैं.
‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड भी चकनाचूर
‘बॉर्डर 2’ ने 2025 की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल Dhurandhar का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. ‘धुरंधर’ ने दो दिनों में कुल 60 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था, जबकि ‘बॉर्डर 2’ ने यह आंकड़ा पार कर लिया है. इससे साफ है कि सनी देओल की यह फिल्म 2026 की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर्स में शुमार हो चुकी है.
रिपब्लिक डे वीकेंड से बड़ी उम्मीदें
फिल्म को एक्सटेंडेड रिपब्लिक डे वीकेंड का फायदा मिलना तय माना जा रहा है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि ‘बॉर्डर 2’ पहले वीकेंड में ही 150 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री कर सकती है. अगर यही रफ्तार बनी रही, तो फिल्म जल्द ही 200 करोड़ के आंकड़े की ओर भी बढ़ सकती है.
स्टारकास्ट, कहानी और म्यूजिक बना प्लस पॉइंट
इस फिल्म को Anurag Singh ने डायरेक्ट किया है. इसमें Sunny Deol, Varun Dhawan, Ahan Shetty और Diljit Dosanjh अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं.
टी-सीरीज और निधि दत्ता द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म 1997 में आई सुपरहिट ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है. फिल्म की कहानी, इमोशनल सीन्स और देशभक्ति से भरे गाने—जैसे ‘संदेसे आते हैं’ और ‘मिट्टी के बेटे’—सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहे हैं.
