• Mon. Mar 9th, 2026

बारामती विमान हादसे के बाद महाराष्ट्र शोक में डूबा, मुख्यमंत्री ने कहा– राज्य ने खोया मजबूत जननेता

Swaraj Times Desk: बारामती में हुए दर्दनाक विमान हादसे के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में गहरा शोक छा गया है। राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन ने नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम जनता को स्तब्ध कर दिया है। इस त्रासदी पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भावुक शब्दों में श्रद्धांजलि अर्पित की।

सीएम फडणवीस ने कहा कि अजित पवार केवल एक वरिष्ठ नेता ही नहीं, बल्कि उनके “दमदार और दिलदार मित्र” भी थे। उन्होंने याद करते हुए कहा, “वे जमीन से जुड़े हुए नेता थे। अजित दादा भाई पवार का निधन बेहद दुखद है। उनके परिवार के साथ-साथ पूरे राज्य में शोक का वातावरण है।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यह महाराष्ट्र के लिए बेहद कठिन दिन है। उन्होंने बताया कि इस दुखद घटना को लेकर उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से भी चर्चा हुई है। राज्य सरकार इस कठिन समय में पवार परिवार के साथ खड़ी है।

अजित पवार अपनी तेजतर्रार कार्यशैली, संगठन क्षमता और जनता से सीधे संवाद के लिए जाने जाते थे। उनके अचानक चले जाने से महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा खालीपन पैदा हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *