• Sun. Mar 8th, 2026

Elan Mask: टेक शेयरों की गिरावट के बीच किसकी दौलत घटी और किसने मारी बाज़ी?

Swaraj Times Desk: वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव और टेक शेयरों में आई गिरावट का असर अब दुनिया के अरबपतियों की दौलत पर भी साफ दिखने लगा है। ताजा Bloomberg Billionaires Index के अनुसार टॉप-10 अमीरों की सूची में बड़ा बदलाव हुआ है। जहां एक नई एंट्री ने सबका ध्यान खींचा है, वहीं चिप कंपनी एनवीडिया के प्रमुख जेनसेन हुआंग इस सूची से बाहर हो गए हैं।

एलन मस्क फिर सबसे आगे

दुनिया के सबसे अमीर शख्स के तौर पर Elon Musk अब भी पहले स्थान पर कायम हैं। उनकी कुल संपत्ति 677 अरब डॉलर आंकी गई है। हालिया बाजार उतार-चढ़ाव के बावजूद उनकी दौलत में 265 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है।

दूसरे स्थान पर Larry Page (263 अरब डॉलर) हैं, हालांकि उनकी संपत्ति में 2.88 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई। तीसरे स्थान पर Sergey Brin (245 अरब डॉलर) हैं, जिनकी दौलत भी घटी है।

किसकी संपत्ति घटी?

टेक सेक्टर में कमजोरी का असर Mark Zuckerberg पर भी पड़ा। वे 226 अरब डॉलर के साथ चौथे स्थान पर हैं, लेकिन उनकी संपत्ति में 3.52 अरब डॉलर की गिरावट आई।

पांचवें स्थान पर Jeff Bezos (225 अरब डॉलर) हैं, जिनकी दौलत में 1.11 अरब डॉलर की कमी हुई।

हालांकि Larry Ellison को फायदा हुआ है। उनकी संपत्ति 213 अरब डॉलर पहुंच गई और उसमें 3.20 अरब डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

टॉप-10 में नई एंट्री

इस बार सूची में सबसे खास बदलाव Alice Walton की एंट्री है। 154 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ उन्होंने 10वां स्थान हासिल किया है।

उनके परिवार के सदस्य Jim Walton (158 अरब डॉलर) आठवें और Rob Walton (154 अरब डॉलर) नौवें स्थान पर हैं। तीनों रिटेल दिग्गज Walmart से जुड़े हैं।

सातवें स्थान पर Bernard Arnault (174 अरब डॉलर) बने हुए हैं।

क्या संकेत मिलते हैं?

टेक कंपनियों के शेयरों में गिरावट ने कई दिग्गजों की संपत्ति घटाई है, लेकिन रिटेल और टेक के कुछ खिलाड़ियों ने मजबूती दिखाई है। अमीरों की यह लिस्ट साफ संकेत देती है कि वैश्विक बाजार की हलचल सीधे अरबपतियों की दौलत को प्रभावित कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *