• Sat. Mar 7th, 2026

वृंदावन प्रशासन ने जारी की कड़ी एडवाइजरी – आने की प्लानिंग से पहले नियम पढ़ें,
बच्चों–वृद्धों को मंदिर न आने की अपील

Swaraj Times Desk: वृंदावन में ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर के दर्शन के लिए हर साल नए वर्ष के अवसर पर लाखों की संख्या में भक्तों का सैलाब उमड़ता है। इस बार भीड़ के संभावित भारी दबाव को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने विशेष एडवाइजरी जारी की है और दर्शनार्थियों से 5 जनवरी 2026 तक वृंदावन न आने की सादर अपील की है।

मंदिर प्रबंधक समिति द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, 29 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 के बीच मंदिर परिसर एवं आसपास इतना अधिक जनसैलाब रहने की संभावना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्थाओं के मद्देनज़र अति आवश्यक होने पर ही यात्रा कार्यक्रम बनाने की सलाह दी गई है।


मंदिर प्रशासन की अपील – “भीड़ को देखते हुए यात्रा टालें”

प्रशासन ने कहा है:

“पाश्चात्य नववर्ष के दौरान वृंदावन में श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ जाती है। भीड़ के दबाव को देखते हुए सभी भक्तगण यात्रा से परहेज़ करें और अत्यावश्यक स्थिति में ही मंदिर आएं।”

साथ ही, बाहर से आने वाले भक्तों से कहा गया है कि वे वृंदावन आने से पहले ट्रैफिक और भीड़ की स्थिति का अवश्य आकलन करें।


एडवाइजरी में क्या–क्या निर्देश दिए गए?

  • किसी भी प्रकार का बैग, कीमती सामान साथ न लाएं
  • मंदिर में निर्धारित प्रवेश और निकास मार्ग का ही उपयोग करें
  • पब्लिक एड्रेस सिस्टम की घोषणाओं को ध्यान से सुनें और पालन करें
  • जूते–चप्पल लेकर मंदिर मार्ग पर न आएं – इनके लिए मुख्य मार्गों पर ही स्टैंड बनाए गए हैं
  • जेबकतरों, चैन–कतरों व मोबाइल चोरों से सावधान रहें
  • ट्रैफिक जाम और गलियों में भीड़ का अत्यधिक दबाव रहने की आशंका
  • वृद्ध, दिव्यांग, छोटे बच्चे, बीपी–शुगर–दिल और सांस के मरीज तथा मिर्गी रोगियों से मंदिर न आने की अपील
  • खाली पेट मंदिर न आएं – दवाइयाँ साथ रखें
  • खोया–पाया केंद्र – मंदिर गेट नंबर 2 और पुलिस चौकी पर बनाया गया है
  • बाहरी वाहनों का वृंदावन में प्रवेश बंद, पार्किंग मंदिर क्षेत्र से बाहर ही उपलब्ध

क्यों लिया गया यह निर्णय?

बीते वर्षों में नए साल पर वृंदावन में लाखों श्रद्धालु एक दिन में पहुंच जाते हैं, जिससे
• गलियों में भगदड़ जैसी स्थिति
• ट्रैफिक पूर्णत: जाम
• वृद्ध–महिलाओं के गिरने और चोटिल होने की घटनाएँ
• और पुलिस–प्रशासन पर दबाव
सामने आता रहा है।

इसीलिए इस बार मंदिर प्रशासन ने पहले ही सख्त निर्देश जारी कर भक्तों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *