India vs Pakistan T20 World Cup Match: आर प्रेमदासा की पिच पर रणनीति बदलेगी टीम इंडिया, प्लेइंग 11 में हो सकता है बड़ा सरप्राइज
Swaraj Times Desk: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा मुकाबला आज कोलंबो के R. Premadasa Stadium में खेला जाएगा, जहां भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। दोनों टीमें लगातार दो जीत के साथ आत्मविश्वास से भरी हैं। आज जीतने वाली टीम हैट्रिक लगाएगी, जबकि हारने वाली को टूर्नामेंट की पहली शिकस्त झेलनी पड़ेगी।
स्पिन बनेगा गेमचेंजर?
कोलंबो की पिच पारंपरिक रूप से स्पिनर्स के लिए मददगार रही है। ऐसे में कप्तान Suryakumar Yadav प्लेइंग 11 में एक अतिरिक्त स्पिनर शामिल कर सकते हैं। तेज गेंदबाज Arshdeep Singh को बाहर बैठना पड़ सकता है, जबकि तीसरे स्पिनर के रूप में Kuldeep Yadav को मौका मिलने की संभावना ज्यादा दिख रही है।
अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती के साथ कुलदीप की गुगली पाकिस्तान के बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है। वहीं Washington Sundar फिट होकर टीम से जुड़ चुके हैं, लेकिन उन्हें अंतिम एकादश में जगह मिलती है या नहीं, यह टॉस के बाद साफ होगा।
तेज गेंदबाजी में क्या होगा बदलाव?
संभावना है कि सिर्फ Jasprit Bumrah मुख्य तेज गेंदबाज के रूप में उतरें। पावरप्ले में Hardik Pandya दूसरे पेसर की भूमिका निभा सकते हैं। नामीबिया के खिलाफ उन्होंने नई गेंद से ओवर डालकर यह संकेत दे दिया था कि टीम मैनेजमेंट उन्हें फ्लेक्सिबल ऑप्शन के तौर पर देख रही है।
अभिषेक खेलेंगे या नहीं?
सबसे बड़ा सवाल युवा ओपनर Abhishek Sharma को लेकर था। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्या ने साफ कहा कि अगर फैंस चाहते हैं, तो अभिषेक जरूर खेलेंगे। इससे लगभग तय हो गया है कि पाकिस्तान के खिलाफ वे ओपनिंग करते नजर आएंगे।
भारत की संभावित प्लेइंग 11
ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह। आज की जंग सिर्फ दो टीमों के बीच नहीं, बल्कि रणनीति और धैर्य की भी है। स्पिन बनाम पावर हिटिंग की इस भिड़ंत में कौन मारेगा बाज़ी—यह देखने के लिए क्रिकेट फैंस की धड़कनें तेज हो चुकी हैं।
