• Mon. Mar 9th, 2026

दिल्ली की अदालत के फैसले के बाद बिहार की राजनीति में भूचाल,
सत्ता पक्ष हमलावर, RJD ने जताया कोर्ट पर भरोसा

Swaraj Times Desk: Land for Job Case में शुक्रवार को बड़ा मोड़ तब आया, जब दिल्ली की Rouse Avenue Court ने नौकरी के बदले जमीन मामले में Lalu Prasad Yadav, उनकी पत्नी Rabri Devi और बेटे Tejashwi Yadav समेत 41 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए. आरोप तय होने के बाद बिहार की सियासत में बयानबाजी तेज हो गई है. एक तरफ सत्ता पक्ष ने इसे अपनी नैतिक जीत बताया, तो दूसरी ओर Rashtriya Janata Dal (RJD) ने न्यायपालिका पर भरोसा जताया है.

BJP का तीखा हमला

आरोप तय होने के बाद बीजेपी प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि अदालत के फैसले ने यह साफ कर दिया है कि “लैंड फॉर जॉब” कोई राजनीतिक आरोप नहीं, बल्कि ठोस सबूतों पर आधारित मामला है. उन्होंने कहा कि लालू परिवार ने सत्ता को पारिवारिक संपत्ति और गरीबों की नौकरियों को सौदेबाजी का जरिया बना दिया. बीजेपी नेता ने यह भी कहा कि जिन लोगों पर इतने गंभीर आरोप तय हो चुके हैं, उन्हें नैतिकता की बात करने का कोई अधिकार नहीं है.

JDU ने मांगा इस्तीफा

इस मामले पर Janata Dal United (JDU) भी हमलावर नजर आई. पार्टी के प्रवक्ता नीरज कुमार ने लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव से इस्तीफे की मांग कर दी. नीरज कुमार ने कहा कि जब अदालत ने गंभीर धाराओं में आरोप तय कर दिए हैं, तो लालू प्रसाद यादव को RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना चाहिए. वहीं राबड़ी देवी से बिहार विधान परिषद में विधायक दल के नेता पद छोड़ने और तेजस्वी यादव से विधानमंडल दल के नेता पद से इस्तीफा देने की मांग की गई. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जमीन तेजस्वी यादव के एक अन्य नाम पर भी लिखवाई गई थी.

RJD की सफाई

RJD की ओर से प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि अदालत का आदेश उनके लिए सर्वोपरि है. उन्होंने कहा कि पार्टी अपनी पूरी बात न्यायालय में मजबूती से रखेगी और उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है, लेकिन सच्चाई अंततः अदालत में सामने आएगी.

राजनीतिक असर तय

आरोप तय होने के बाद यह साफ है कि यह मामला आने वाले समय में बिहार की राजनीति का बड़ा मुद्दा बनेगा. सत्ता पक्ष इसे नैतिकता से जोड़कर हमला तेज करेगा, जबकि RJD इसे कानूनी लड़ाई मानते हुए कोर्ट में अपना पक्ष रखने पर जोर देगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *