• Sun. Mar 8th, 2026

Rashmika Vija Wedding Photos: तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाजों में सजी शाही शादी, ब्राइड-ग्रूम लुक पर फैंस फिदा

Swaraj Times Desk: साउथ सिनेमा की चर्चित जोड़ी Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda आखिरकार शादी के बंधन में बंध चुके हैं। लंबे समय से जिस पल का फैंस इंतजार कर रहे थे, अब उसकी पहली झलक सामने आ गई है। शादी की इनसाइट तस्वीरों में दोनों का ब्राइड-ग्रूम लुक बेहद आकर्षक और रॉयल नजर आ रहा है।

दो परंपराओं में रची बसाई शादी

कपल ने पहले पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाजों से सात फेरे लिए। इसके बाद शाम को कोडवा परंपरा के अनुसार दूसरी रस्में निभाईं। दोनों समारोहों में सादगी और परंपरा की खूबसूरत झलक देखने को मिली।

रश्मिका ने पारंपरिक साड़ी और गोल्ड ज्वेलरी के साथ क्लासिक ब्राइडल लुक अपनाया, जिसमें उनकी मुस्कान ने चार चांद लगा दिए। वहीं विजय पारंपरिक वेषभूषा में बेहद हैंडसम दिखे। तस्वीरों में दोनों की केमिस्ट्री और खुशी साफ झलक रही है।

सोशल मीडिया पर छाया फर्स्ट लुक

“मिस्टर एंड मिसेज देवरकोंडा” के रूप में सामने आई पहली तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। फैंस कमेंट्स में दोनों को शुभकामनाएं दे रहे हैं और उनके नए सफर के लिए दुआएं कर रहे हैं।

शादी की झलकियों में फूलों से सजा मंडप, पारंपरिक सजावट और परिवार की मौजूदगी ने माहौल को और खास बना दिया। यह शादी ग्लैमर से ज्यादा संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों का उत्सव नजर आई।

अब फैंस को रिसेप्शन की तस्वीरों का इंतजार है, जहां इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *