Swaraj Times Desk: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेक्टर की चर्चित कंपनी ओला इलेक्ट्रिक इन दिनों शेयर बाजार में निवेशकों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। कंपनी के शेयर अपने उच्चतम स्तर से करीब 78 फीसदी तक टूट चुके हैं, जिससे रिटेल से लेकर बड़े ग्लोबल निवेशकों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। इस तेज गिरावट के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि अब निवेशक शेयर को होल्ड करें या बेच दें?
शेयरों में क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट?
ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में आई कमजोरी के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। कंपनी की फाइनेंशियल परफॉर्मेंस, लगातार बढ़ता घाटा, EV सेक्टर में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और बाजार की कमजोर धारणा ने निवेशकों का भरोसा डगमगाया है। इसका असर यह हुआ कि शेयर अपने पीक से लगातार फिसलते चले गए।
निवेशकों को कितना नुकसान हुआ?
शेयरों में इस गिरावट से ओला इलेक्ट्रिक के निवेशकों की कुल संपत्ति में लगभग 7,956 करोड़ रुपये की कमी आई है।
ग्लोबल निवेशकों की बात करें तो SoftBank की SVF II Ostrich (DE) LLC को करीब 32 फीसदी का नुकसान उठाना पड़ा है, जो राशि के लिहाज से लगभग 1,083 करोड़ रुपये बैठती है। इसके अलावा Temasek से जुड़ी MacRitchie Investments को भी बड़ा झटका लगा है।
रिटेल निवेशकों के लिए यह गिरावट और भी दर्दनाक साबित हुई है, क्योंकि ज्यादातर निवेशक ऊंचे स्तरों पर शेयर में दाखिल हुए थे।
बीएसई पर शेयर का हाल
बीएसई पर मंगलवार, 23 दिसंबर के कारोबारी सत्र में ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में हल्की तेजी जरूर देखने को मिली। शेयर 0.26 फीसदी की बढ़त के साथ 34.76 रुपये पर बंद हुआ। हालांकि, यह तेजी इतनी बड़ी गिरावट के सामने बहुत छोटी मानी जा रही है।
एक्सपर्ट की राय: होल्ड या सेल?
एक रिपोर्ट के मुताबिक, वेल्थ मिल्स सिक्योरिटीज के डायरेक्टर (इक्विटी स्ट्रैटेजी) क्रांति बथिनी का मानना है कि इतनी तेज गिरावट के बाद घबराकर शेयर बेच देना समझदारी नहीं होगी।
उनकी सलाह है कि निवेशक “वेट एंड वॉच” की रणनीति अपनाएं और कम से कम कुछ और तिमाहियों तक कंपनी के नतीजों पर नजर रखें।
जो निवेशक उच्च जोखिम लेने की क्षमता रखते हैं, वे लंबी अवधि के नजरिए से कंट्रा बेट पर भी विचार कर सकते हैं, लेकिन बिना ठोस रणनीति के निवेश से बचना जरूरी है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. Swarajtimes.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
