• Sun. Mar 8th, 2026

बारामती विमान हादसे ने रोका महाराष्ट्र, PM ने जताया दुख, 5 लोगों की मौत – संवेदनाओं का दौर

Swaraj Times Desk: 28 जनवरी 2026 को महाराष्ट्र के बारामती में हुए भयावह प्लेन क्रैश ने पूरी राजनीति और जनता को स्तब्ध कर दिया। इस दुखद हादसे में राज्य के उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता अजित पवार समेत कुल 5 लोगों की मौत हो गई। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरी संवेदना व्यक्त की और अपने X (पूर्व Twitter) अकाउंट पर भावुक पोस्ट साझा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि बारामती में हुए विमान दुर्घटना से वे “बहुत दुखी” हैं। उन्होंने अपने अजित पवार के साथ खींची गई दो तस्वीरें भी साझा कीं और उनके व्यक्तित्व, काम और सेवा के प्रति सम्मान जताया। पीएम मोदी ने कहा कि अजित पवार “जनता के सच्चे नेता” थे जिनका जमीनी स्तर पर गहरा जुड़ाव था और महाराष्ट्र के लोगों की सेवा में वे हमेशा आगे रहे।

मोदी ने अपने पोस्ट में आगे कहा,

“अजित पवार एक मेहनती व्यक्तित्व थे। प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ, गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने का जुनून काबिले तारीफ था। उनका असमय निधन चौंकाने वाला और दुखद है। मेरे विचार उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।”


पीएम का दर्दनाक हादसे पर बयान

प्रधानमंत्री ने इस दुर्घटना में अन्य पीड़ितों के प्रति भी संवेदना जाहिर की। उन्होंने लिखा कि उनकी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोया है।
मोदी ने प्रार्थना भी की कि “इस गहन शोक की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों को शक्ति और साहस मिले।”


हादसे में जिन लोगों की जान गई

प्लेन क्रैश में कुल 5 लोगों की मौत हुई है, जिनमें शामिल हैं:

  • अजित पवार – महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री
  • एचसी विदिप जाधव – पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर
  • कैप्टन सुमित कपूर – पायलट
  • कैप्टन शांभवी पाठक – पायलट
  • पिंकी माली – फ्लाइट अटेंडेंट

महाराष्ट्र में शोक और बंद

अजित पवार के असमय निधन के बाद महाराष्ट्र सरकार के सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। इसके साथ ही बारामती में शोक का ऐलान किया गया है और वहां सब बंद है। राजनीतिक दलों, नागरिकों और समर्थकों में गहरा शोक देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *