• Tue. Mar 10th, 2026

मुंबई रिसेप्शन में दिखा सलमान खान का फुल स्वैग, दूल्हा-दुल्हन के चेहरे पर आई अलग ही चमक

Swaraj Times Desk: मुंबई में मंगलवार रात नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन के ग्रैंड रिसेप्शन ने बॉलीवुड की चकाचौंध को एक बार फिर साबित कर दिया. उदयपुर में व्हाइट वेडिंग और हिंदू रीति-रिवाजों से शादी करने के बाद इस न्यूली मैरिड कपल ने जब मुंबई में रिसेप्शन रखा, तो फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के तमाम बड़े सितारे इसमें शामिल हुए. लेकिन जिस मेहमान ने पूरी महफिल लूट ली, वो थे बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान.

सलमान खान की एंट्री बनी शो-स्टॉपर

रिसेप्शन में जैसे ही सलमान खान ने फुल स्वैग के साथ एंट्री की, कैमरे उन्हीं पर टिक गए. ब्लू सूट-बूट में डैशिंग अंदाज में पहुंचे सलमान ने रेड कार्पेट पर नूपुर और स्टेबिन के साथ पोज दिए. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान को देखते ही स्टेबिन बेन खुशी से झूम उठते हैं और उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हैं. यह पल फैंस को खासा पसंद आ रहा है.

दूल्हे मियां की खुशी देख फैंस हुए इमोशनल

एक वायरल क्लिप में स्टेबिन बेन सलमान खान के सामने लगभग झुकते हुए उन्हें रिसेप्शन में आने के लिए थैंक्यू कहते नजर आ रहे हैं. वहीं सलमान भी पूरे प्यार और सादगी के साथ न्यूली वेड कपल को आशीर्वाद देते दिखे. इस दौरान सलमान का सहज और सुलझा हुआ अंदाज फैंस के दिल को छू गया.

कृति सेनन के परिवार संग दिखी खास बॉन्डिंग

सलमान खान सिर्फ नूपुर और स्टेबिन के साथ ही नहीं, बल्कि कृति सेनन और उनके परिवार के साथ भी बातचीत करते नजर आए. हंसी-मजाक और गर्मजोशी भरे पल ने यह साफ कर दिया कि यह रिसेप्शन सिर्फ एक पार्टी नहीं, बल्कि रिश्तों का खूबसूरत जश्न था.

यूलिया वंतूर और सितारों की भी लगी महफिल

रिसेप्शन में सलमान खान के साथ उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी नजर आईं. साड़ी में सजी यूलिया ने पैपराजी के लिए पोज दिए. इसके अलावा रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी, नेहा धूपिया, मौनी रॉय, दिशा पटानी, अंकिता लोखंडे, हिना खान और ईशा मालविया समेत कई सितारे इस ग्रैंड इवेंट का हिस्सा बने.

सोशल मीडिया पर छाया VIDEO

सलमान खान की मौजूदगी और स्टेबिन की एक्साइटमेंट वाला वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस इसे ‘भाईजान मैजिक’ बता रहे हैं और जमकर शेयर कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *