• Mon. Mar 9th, 2026

कांग्रेस परिवार में खुशियों की आहट, वाड्रा–गांधी परिवार ने दी रिश्ते को मंजूरी

Swaraj Times Desk: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा जल्द ही विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, रेहान ने हाल ही में अपनी लंबे समय से गर्लफ्रेंड रहीं अवीवा बेग को रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया और अवीवा ने हां कहकर इस रिश्ते को मंजूरी दे दी। बताया जा रहा है कि दोनों लगभग 7 सालों से एक–दूसरे को डेट कर रहे थे।

सूत्रों की मानें तो दोनों परिवारों ने इस रिश्ते पर सहमति जताते हुए औपचारिक तौर पर इंगेजमेंट को मंजूरी दे दी है। अवीवा बेग और उनका परिवार दिल्ली में रहता है और उन्हें एक पढ़ी–लिखी, आधुनिक और सरल स्वभाव वाली युवती बताया जाता है। वाड्रा परिवार में यह खबर खुशी का माहौल लेकर आई है और कांग्रेस सर्कल में भी इस खबर को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

अभी आधिकारिक ऐलान सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही परिवार की ओर से औपचारिक घोषणा और सगाई की तारीख का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *